मुनि पारस कुमार का प्रज्ञा भारती में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

धर्मेन्द्र कोठारी | 06 Jul 2022 06:49

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा युग प्रधान आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनि पारस कुमार एवं मुनि शान्तिप्रिय स्वामी का दिनांक 8 जुलाई 2022 शुुक्रवार को सम्पतलाल चोरड़िया के नवनिर्मित निवास, महावीर कॉलोनी से प्रात: 9.00 बजे विहार करके 9.15 बजे प्रज्ञाभारती, महावीर कॉलोनी में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश होगा। तेरापंथ सभा के मंत्री योगेश चण्डालिया ने यह जानकारी दी।

तेरापंथ सभा अध्यक्ष जसराज चोरड़िया ने बताया कि तेरापंथ धर्म सघं में दीक्षित तपस्वी मुनि पारस कुमार स्वामी मूलतः भीलवाड़ा जिले के लाछुड़ा व मुनि शान्तिप्रिय देवरिया ग्राम से हैं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C