नगर विकास न्यास के बाहर कर्मचारी कॉलोनीवासी करेगें उग्र प्रदर्शन

पंकज पोरवाल | 10 Jul 2022 07:55

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। शहर की कर्मचारी कॉलोनी में सुविधाओं के अभाव से यहां निवासरत् कॉलोनी वासी काफी परेशान है। कर्मचारी कॉलोनी के अध्यक्ष महावीर प्रसाद सुथार ने बताया कि पानी की निकासी के लिये नालियों नहीं होने से गंदा पानी सड़क व खाली भूखण्डों पर भरा रहता है, जिससे मच्छर आदि पनपने एवं गंभीर बीमारी फैलने का डर कॉलोनी वासियों मंे बना रहता है। पूर्व में भी कॉलोनी में सांप एवं अन्य जहरीलें जन्तु आने से कॉलोनी वासियों में पुनः डर का माहौल है। सचिव किशन सुवालका ने बताया कि नगर विकास न्यास में कॉलोनी वासियों द्वारा कई बार नालियों का निर्माण एवं पार्क विकास हेतु निवेदन करने के बावजूद भी आज तक इस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है, कॉलोनी की मीटिंग में जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर कॉलोनी वासियों द्वारा नगर विकास न्यास के बाहर उग्र प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C