मानसून सत्र में तीसरे दिन भी हंगामा:विपक्ष ने खाने की चीजों पर GST का विरोध किया, महिला सांसद ने उठाया सिलेंडर, दोनों सदन स्थगित

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 20 Jul 2022 11:20

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष की नारेबाजी के चलते लोकसभा 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा जो सदस्य नारेबाजी में हिस्सा ले रहे हैं, उनसे मैं कहना कहना चाहूंगा कि वे चर्चा में भाग लें। जनता चाहती है कि संसद काम करे।

इधर हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही आज दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में महंगाई और खाने-पीने की चीजों पर GST का विरोध किया। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी ने तो सिलेंडर उठा लिया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C