आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण का 45 बहिनों ने लिया लाभ

धर्मेन्द्र कोठारी | 23 Jul 2022 07:09

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में नित नए आयामों के साथ निरंतर गतिशील तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा द्वारा समृद्ध राष्ट्र परियोजना के अंतर्गत नवरात्रि के पावन अवसर आचार्य तुलसी रोजगार सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मंगल मंत्रोचार के साथ किया गया था। सर्वप्रथम पटेल नगर तत्पश्चात आजाद नगर डांगी फैक्ट्री के पीछे ये सिलाई प्रशिक्षण केंद्र सुचारू रूप से संचालित किया गया। आज दिनांक 23जुलाई 2022 को स्थान परिवर्तन करके इस केंद्र को वात्सल्य स्कूल के पास बापूनगर में संचालित किया जा रहा है। स्थान परिवर्तन का उद्देश यही है कि भिन्न भिन्न क्षेत्रों की बहिनें इस योजना से लाभान्वित हो।अब तक लगभग 45 बहिनों ने सिलाई प्रशिक्षण का लाभ लिया।तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संचालित तुलसी कल्याण कोष में जिन बहनों ने अपनी प्रशस्त एवं उर्वर सोच रखकर अर्थ का विसर्जन किया उन सभी बहनों का सार्थक प्रयास ही है कि तेरापंथ महिला मंडल आज एक उन्नत लक्ष्य की ओर गतिशील है। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनाना है। सक्षम बहनों के विसर्जन की भावना से अनेक असक्षम बहनों को अपनी जिंदगी संवारने का सशक्त माध्यम मिल रहा है और अनेक बहिनें स्वालंबी बनने की दिशा में प्रयास रत है। महिला मंडल अध्यक्षा मीना बाबेल, मंत्री  रेणु चोरडिया ने सेंटर की सफलता की शुभकामना व्यक्त की। निवर्तमान अध्यक्षा एवं आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण सेंटर प्रभारी विमला रांका ने प्रशिक्षण कर्ता एवं सिलाई प्रशिक्षक को उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की एवं टीम सहप्रभारी सुशीला कोठारी, तुलसी कल्याण कोष प्रभारी नीलम लोढ़ा आदि बहिनों द्वारा इस सेंटर की व्यवस्था संचालन देखरेख आदि में सहयोग किया जाता है। मीडिया प्रभारी नीलम लोढ़ा ने बताया कि आज के इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मैना कांठेड़, कोषाध्यक्ष सुमन दुगड, अणुव्रत समिति अध्यक्षा आनंद बाला टोडरवाल, रतन देवी कोठारी आदि की उपस्थिति रही। वर्तमान सिलाई प्रशिक्षक पूनम यादव ने आश्वासन दिया कि वो पूरी लगन एवं मेहनत से इस केंद्र में प्रशिक्षण प्रदान करेगी।सिलाई प्रशिक्षण लेने वाली बहिनों की भी उपस्थिति रही

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C