सभी बच्चे एक साथ करेंगे देशभक्ति गीतों का गायन- मुख्य सचिव

दैनिक भीलवाड़ा | 01 Aug 2022 04:59

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 12 अगस्त को सुबह 10.15 बजे राज्य के सभी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं तक के बच्चे एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन करेंगे। शर्मा ने शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही बैठक में यह बात कही। जिला कलक्टर आशीष मोदी जिला मुख्यालय से वीसी के माध्यम से जुड़े। इस दौरान एडीएम प्रशासन राजेश गोयल, नगर परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में देश भक्ति का भाव संचार करने के लिए तथा आजादी की महत्ता को समझाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा यह अनूठी पहल की गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति के उत्सव के तौर पर मनाया जाए साथ ही इसमें अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए राज्य स्तरीय संचालन समिति तथा राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गए है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C