भाजपा पार्टी के अलावा आम जनता के पास नहीं है अन्य कोई विकल्प- हेमराज मीणा

पंकज पोरवाल | 03 Aug 2022 04:58

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। ‌भाजपा जिला बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा के मुख्य आतिथ्य भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता मे भाजपा जिला कार्यालय मे दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ हुई। भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने फोटो युक्त बूथ समिति, हर घर तिरंगा झंडा अभियान पन्ना प्रमुख सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय मे जिला बैठक ली। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने कहा कि आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मजबूत वातावरण बना हुआ है पार्टी के अलावा अन्य कोई विकल्प आम जनता के पास नहीं है इसका कारण है भाजपा संगठन राष्ट्र प्रथम की भावना पर काम करने वाली पार्टी है। भीलवाड़ा जिले की सात विधानसभा के 39, मंडलों में आने वाले सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित आमजन के घर पर 1 लाख तिरंगे झंडे, 5 से 10 अगस्त तक भीलवाड़ा जिले की 6 विधानसभा में तिरंगा झंडा वितरण तिरंगा रैली के कार्यक्रम होंगे। 12 अगस्त को भीलवाड़ा जिले में तिरंगा वितरण, तिरंगा रैली निकाली जाएगी। भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की इस जिला बैठक में जिला प्रभारी रतन गाडरी, विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, गोपाल खंडेलवाल, गोपी मीणा, जिला प्रमुख बरजी बाई भील, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दामोदर अग्रवाल, भगवान सिंह चैहान, धनराज गुर्जर, पूर्व विधायक बालूराम चैधरी सहित जिले से आए भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रहलाद त्रिपाठी बाबूलाल टाक वेद प्रकाश खटीक ने किया। राष्ट्रगीत का गायन शिखा नवल जागेटिया ने गाया।

हर विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार, भीलवाड़ा में लगाए जाएंगे एक लाख तिरंगे

भाजपा भीलवाड़ा में एक लाख राष्ट्र ध्वज लगाएगी। पार्टी की मंशा हर विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार झंडे लगाने की है। इसके अलावा प्रभातफेरी निकालने और महापुरुषों के स्टेच्यू की सफाई का भी काम भी पार्टी ने हाथ में लिया है। यह बात आज भीलवाड़ा में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और उसी के तहत हर घर पर झंडे लगाने का काम हाथ में लिया गया है। इसीके चलते भीलवाड़ा में अब एक लाख झंडे लगाने की योजना है और ये झंडे हर तहसील क्षेत्र में जाकर वितरित किए जाएंगे। मीणा का मानना है कि झंडे को निशुल्क नहीं देकर इसके बदले 10 रुपए लेने चाहिए ताकि हर व्यक्ति को लगे कि वह देशभक्त है। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार झंडे लगाया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई का काम भी किया जाएगा और प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C