सास-बहू सम्मेलन: नई बहू को अब सास सिखाएगी परिवार नियोजन और बच्चों के बेहतर पालन-पोषण के तरीके, जिले में 2092 जगह होंगे

देवेन्द्र सिंह राणावत | 03 Aug 2022 10:23

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। छोटा परिवार सुखी परिवार की थीम पर अब राज्य सरकार परिवार नियोजन के लिए सास-बहू सम्मेलन आयोजित करेगी। इनमें चिकित्सक, आशा सहयोगिनी अपने कार्य क्षेत्र की सास बहू काे बुलाकर परिवार नियोजन व योजनाओं की जानकारी देंगी और भ्रांतियां दूर करेंगी। वहीं सास नई बहू को परिवार नियोजन और बच्चों को पालने के तरीके सिखाएंगी। प्रत्येक सम्मेलन में कम से कम 10 जोड़ों काे शामिल करना जरूरी है। प्रदेश में 54 356 सास-बहू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। भीलवाड़ा जिले काे 2092 सास-बहू सम्मेलन कराने का लक्ष्य दिया है।

दरअसल नेशनल हेल्थ मिशन के तहत परिवार नियोजन काे बढ़ावा देने व इसकी जानकारी महिलाओं काे देने के मकसद से ये सम्मेलन कराए जाएंगे। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़े जिनकी अभी शादी हुई है अथवा एक या दो छोटे बच्चे भी हैं और जो लोग बच्चों के बीच में अंतर रखना चाहते हैं। उन्हें गर्भ निरोधक साधनों के विभिन्न प्रकार और उनकी जानकारियां देने के साथ ही बच्चों को लगने वाले टीके आदि के बारे में बताया जाएगा। गर्भवती महिलाओं या जो अभी बच्चा नहीं चाहती हैं, ऐसी महिलाओं को 2 बच्चों में अंतर रखने के फायदे-नुकसान के बारे में बताया जाएगा। ताकि हम दो, हमारे दो की रणनीति और दो बच्चों के बीच में 3 साल का अंतर रखने की मुहिम को आगे बढ़ाया जा सके। सास-बहू चर्चा करेंगी। सास-बहू के मध्य परिवार नियोजन के बारे मेंअनुभवों को साझा किया जाएगा। ये सम्मेलन तीन स्तरों पर हाेंगे। जिनमें जिला, ब्लाॅक व सेक्टर लेवल शामिल किया गया है। इसमें एएनएम, आशा के साथ डॉक्टर व चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी शामिल हाेंगे

  • 4 बार होंगे सम्मेलन

ये सम्मेलन प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एक वित्तीय वर्ष में 4 बार आयोजित किया जाएगा। उप स्वास्थ्य केन्द्र के अधीन गांवों में जहां जनसंख्या या संभावित योग्य दंपतियों की संख्या अधिक है, वहां के आंगनवाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, राजीव गांधी सेवा केन्द्र या सार्वजनिक भवन पर ये सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C