बच्चों ने लहराया तिरंगा

महेन्द्र नागौरी | 13 Aug 2022 10:56

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर भीलवाड़ा पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत ही आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के तहत बच्चों द्वारा तिरंगा लहराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं विवेकानंद के चित्र पटल पर तिलक लगाकर वंदे मातरम के साथ किया गया। श्याम कुमावत द्वारा परिषद का परिचय दिया गया एवं पर्यावरण के बारे में जानकारी दी।

प्रांतीय उपाध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि गुरु बिना ज्ञान नहीं गुरु की जितनी महिमा की जाए उतनी कम है’ और साथ ही साथ यह भी कहा कि गुरु अपने शिष्य को आगे बढ़ता हुआ देखकर बहुत प्रसन्न होता है यही गुरु शिष्य का एक अनोखा संबंध है।

सचिव लक्ष्मी लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में श्रेष्ठ 5 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया एवं साथ ही विद्यालय परिवार के 21 गुरुओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय मीडिया प्रभारी महेश जाजू, जगबीर शर्मा, पंकज अग्रवाल, विजय भारती कपूर आदि सदस्य उपस्थित थे।

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने परिषद का आभार व्यक्त किया एवं समय-समय पर विद्यालय में आकर बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C