सद्भावना दिवस पर दिलवाई प्रतिज्ञा

दैनिक भीलवाड़ा | 19 Aug 2022 07:31

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडापूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस पर 20 अगस्त को राजपत्रित अवकाश होने के कारण गुरुवार को जिले के समस्त सरकारी कार्यालयों में सद्भावना दिवस मनाया गया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) राजेश गोयल ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अधीनस्थ कर्मचारियों को भेदभाव नहीं करने, भावनात्मक एकता और सद्भावना के साथ कार्य करने, हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलवाई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) उत्तम सिंह शेखावत, भीलवाडा उपखण्ड अधिकारी ओमप्रभा सहित जिला कलेक्टेªट कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। इसी प्रकार सूचना केन्द्र में सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी हेमन्त छीपा, कृषि भवन में कृषि विभाग के अधिकारियों सहित राजकीय कार्यालयों में अधिकारियों ने सद्भावना की शपथ दिलाई।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C