शलाखा रॉय एक दर्जन विद्यालयो में देगी प्रस्तुती

महेन्द्र नागौरी | 22 Aug 2022 09:40

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। स्पिक मैके द्वारा इण्डियन ऑयल कॉपोरेशन के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना शलाखा रॉय 22 से 27 अगस्त तक जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालई में अपनी प्रस्तुतियाँ देगी। राज्य समन्वयक कैलाश पालिया ने बताया कि शास्त्रीय नृत्यों में उभरती युवा कलाकार शलाखा रॉय ने विदुषी माधवी मुदगल से गुरू शिष्य परम्परा में ओडिसी नृत्य का प्रशिक्षण लिया, इन्हें साहित्य कला परिषद् द्वारा छात्रवृति आई.सी.सी.आर., दिल्ली दूरदर्शन की सम्बद्ध कलाकार है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के समक्ष भी अपना नृत्य प्रस्तुत कर चुकी है। इसके अलावा भारत के सभी राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के साथ-साथ यूएसए, कोलम्बिया, फ्रांस, बेलजीयम, जर्मनी, स्पेन, इंग्लेण्ड, स्काटलैण्ड, नेपाल में भी अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C