पल्लवी एवं बटु नृत्य से दर्शको को किया मंत्रमुग्ध

महेन्द्र नागौरी | 23 Aug 2022 06:37

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ास्पिक मैके द्वारा इण्डियन ऑयल कॉपोरेशन के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना शलाखा रॉय की प्रथम प्रस्तुती रा.उ.मा.वि. तस्वारिया में वं दूसरी प्रस्तुती स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल तस्वारिया के संस्था प्रधान मनीष गर्ग, सुरेन्द्र माहेश्वरी एवं अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

राज्य समन्वयक कैलाश पालिया ने बताया कि देवदासी नृत्य ओडिसी की विश्व प्रसिद्ध कलाकार शलाखा रॉय ने कार्यक्रम की शुरूआत मंगलाचरण से करते हुये गणेश वंदना ’’नमामी विघ्न राजम्’’ से करते हुये कोणार्क के सूर्य मन्दिर की मूर्तियों को जीवन्त कर दिया। साथ ही ओडिसी नृत्य में भाव भगिमाओं, त्रिभंग, चौक, वक्ष संचालन, हस्त मुद्राओं का ज्ञान कराया। नृत एवं नृत्य पक्ष को समझाते हुये केलुचरण महापात्रा द्वारा रचित पल्लवी एवं बटु नृत्य से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C