बड़े बुजुर्गों व गुरुजनों को प्रत्येक कार्य से पहले प्रणाम करे- संत रामेश्वरानंद सरस्वती

पंकज पोरवाल | 29 Aug 2022 06:18

राजेंद्र मार्ग विद्यालय में हजारों विद्यार्थियों को दिया संस्कार पर उदबोधन

दैनिक भीलवाड़ा, न्यूज़, भीलवाड़ा। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट एवं श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में विद्यार्थियों को संस्कार पर उद्बोधन दिया गया। योग वेदांत संस्थान जगन्नाथ पुरी के संत रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि प्रत्येक कार्य से पहले बड़े बुजुर्गों, गुरुजनों को प्रणाम करना चाहिए। इससे कार्य में सफलता मिलती है। विद्यार्थी के सफल होने की कुंजी प्रणाम एवं अभिवादन है। प्रणाम हाथ जोड़कर, भूमिस्थ प्रणाम, सांसटाँग दंडवत प्रणाम किया जाता है। उन्होंने कहा कि हाथ जोड़कर अभिवादन करने से हमें भी मान सम्मान प्राप्त होगा। माता-पिता एवं गुरू तुल्य व्यक्तियों को भूमिस्थ प्रणाम यानी भूमि तक झूककर कर प्रणाम करना चाहिए। सांसटाँग दंडवत प्रणाम में पेट के बल लेट कर प्रणाम करना चाहिए। यह सभी प्रणाम माता शुद्धि के उपाय हैं। आत्मशक्ति से ऊर्जा एवं ज्ञान सहज रूप से प्राप्त करें। परस्पर नम्रता, स्नेह, आयु आदि बढ़ती है। हमारा आहार, आचरण, कर्म एवं विचार शुद्ध होना चाहिए तभी हम भारतीय संस्कृति को गौरवशाली बना पाएंगे। राजेंद्र मार्ग स्कूल के पारी प्रभारी भागचंद सोमानी, रमाकांत तिवारी, विक्रम सिंह चैधरी, राजेश शर्मा, अरुण शर्मा, धीरज जोशी व राम धाम के प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी, कोषाध्यक्ष राकेश सिंहल, भैरूलाल अजमेरा, नवरत्न पारीक, सुभाष बिड़ला आदि मौजूद थे। संचालन अशोक जैथलिया ने किया। अंत में विद्यालय परिवार को भारत विकास परिषद की ओर से गीता प्रेस गोरखपुर का साहित्य बांटा गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C