शांति जैन महिला मंडल सेवा एवं भक्ति की मिसाल,चातुर्मास सफलता में अहम भूमिका- समकितमुनि

दैनिक भीलवाड़ा | 15 Sep 2022 01:05

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। धर्मनगरी भीलवाड़ा का श्री शांति जैन महिला मंडल सेवा एवं भक्तिभावना से कार्य करने की मिसाल है। मंडल की सदस्याएं समर्पित भाव से पूरे चातुर्मास को सफल बनाने में जुटी रही जिसकी अनुमोदना करते है। चातुर्मास की सफलता में सभी का अहम योगदान है एवं इनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करते है। ये विचार श्रमणसंघीय सलाहकार सुमतिप्रकाश म.सा. के सुशिष्य आगमज्ञाता, प्रज्ञामहर्षि डॉ. समकितमुनि म.सा. ने शांतिभवन में श्री शांति जैन महिला मंडल की ओर से प्रकाशित ‘‘दिव्य भक्ति वंदन’’ पुस्तक का विमोचन करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने पुस्तक प्रकाशन के लिए महिला मंडल को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इसमें संकलित भजन, चौबीसी व गीत उपयोगी साबित होंगे। मानव जीवन को रसमय बनाने में गीत-संगीत की अहम भूमिका है। पुस्तक विमोचन से पूर्व उसकी प्रति शांतिभवन श्रीसंघ के अध्यक्ष राजेन्द्र चीपड़, उपाध्यक्ष सुरेश सिंघवी, विशिष्ट अतिथि एसपी संचेती, वरिष्ठ सुश्रावक कंवरलाल सूरिया एवं भूपेन्द्र पगारिया ने पूज्य समकितमुनि म.सा. आदि ठाणा 3 को समर्पित की। इसके बाद पुस्तक का विमोचन अतिथियों, महिला मंडल की पदाधिकारियों एवं पुस्तक निर्माण में सहयोगी परिवारों ने किया।

खंदक मुनि पर नाट्य प्रस्तुति ने किया भावुक 

पुस्तक के विमोचन समारोह में खंदक मुनि पर नाट्य प्रस्तुति ने माहौल भक्तिभावना से परिपूर्ण कर दिया। इसमें बताया गया कि किस तरह एक राजा दीक्षा लेने के बाद नगर में आए खंदक मुनि की संदेह होने पर हत्या करवा देता है जबकि वह महारानी का भाई होते है। महारानी को इसका पता चलने पर वैराग्य भाव उत्पन्न हो जाते है एवं राजा में भी सांसारिक सुख त्याग की भावना प्रबल हो जाती है। इस नाट्य प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद श्रावक-श्राविकाओं को भावुक कर दिया। इस नाट्य प्रस्तुति में लाड़जी मेहता, किरण सेठी, विमला सिसोदिया, कमला चौधरी, अनु बापना, राखी खमेसरा, शंकुतला खेमसरा आदि ने अहम किरदार निभा सराहना प्राप्त की।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C