प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा ने रक्तदान कर कि रोगियों की सेवा

पंकज पोरवाल | 17 Sep 2022 06:44

 दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन पर भाजपा जिला संगठन सेवा पखवाड़े के तहत रोगियों की सेवा कर विशाल रक्तदान, फल वितरण, पौधारोपण पोस्टकार्ड द्वारा बधाई संदेश भैजकर, गायों के उपचार हेतु लंम्बी बीमारी की दवाइयां वितरण कर मनाया सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत आज से 2 अक्टूबर तक 15 दिवसीय विभिन्न आयोजन होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा महात्मा गांधी चिकित्सालय में रोगियों की कुशल क्षेम पूछ कर उनकी सेवा सुसुप्ता कर महात्मा गांधी चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में फल वितरण किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर आज प्रातः विशाल रक्तदान शिविर भाजपा जिला संगठन व भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें जिले भर से आए युवाओं ने बड़े जोश से रक्तदान किया। इस अवसर पर भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया, विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने रक्त दाताओं को प्रोत्साहित किया। मुरलीधर जोशी, प्रहलाद त्रिपाठी, कैलाश जीनगर, अनिल चैधरी, राधेश्याम सोमानी शोभिका जागेटिया, प्रतिभा माली, कन्हैयालाल स्वर्णकार, शांत मेवाड़ा, हमीद मोहम्मद, देवेंद्र गोयल, पूरन डिडवानिया, इमरान कायमखानी, मंजू पालीवाल, महेंद्र मीणा, दीपक पाराशर, केसर सिह चैधरी, रतन कुछबंदा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण’

 प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल के नेतृत्व में सुभाष मंडल अध्यक्ष मनीष पालीवाल व सुभाष मंड़ल महिला मोर्चा प्रभारी इंदु बंसल के सानिध्य में सुभाष मंडल द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र धांधोलाई में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर आदर्श आंगनबाड़ी योजना का शुभारंभ किया गया जिसमें जिला महामंत्री वेद प्रकाश, जगदीश सेन, धर्मवीर कानावत, कैलाश चन्द्र पोरवाल, राधेश्याम आचार्य, ललित व्यास, शोभिका जागेटिया, प्रतिमा माली, मधु शर्मा, मंजू कवंर राजावत रागिनी गुप्ता सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C