अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किया 151 कन्याओं का पूजन

दैनिक भीलवाड़ा | 04 Oct 2022 04:41

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की तरफ से जनक देवी कल्याण केंद्र में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में माता महारानी का स्वागत किया गया। अध्यक्षा आशा समदानी ने बताया की इसी दौरान 151 कन्याओं का पूजन एवं भोजन कराया गया। सचिव मधु लढ़ा ने बताया की कन्याओं का पूजन करा कर उन्हें उपहार फल एवं बिस्किट और दक्षिणा दी गई। कोषाध्यक्ष उषा सोनी एवं स्नेहा काबरा ने बताया कि कन्या भोजन एवं पूजन में मारवाड़ी महिला मंडल की 25 सदस्यों का सहयोग रहा। कन्या भोजन एवं पूजन में सहसचिव उषा सोमानी, भगवंती मारोठिया, उपाध्यक्ष रेनू कोगटा, पार्वती लाहोटी, दुर्गा सोनी, विमला सोनी, सरोज समदानी, लीला नोलखा, आशा डाड, योगिता पांडे, सुनीता शारदा, मीनाक्षी मानसिंहका पर्यावरण प्रमुख चेतना बसेर, रामू मंडोवरा, आरती तोषनीवाल आध्यात्मिक चिंतन पृमुख बसंती देवी दरगड़, मंजू झंवर सहित कई सदस्याए उपस्थित थी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C