आदिवासी कोटे की 99 विधानसभा सीटों पर नजर: मोदी का मानगढ़ दौरा आज, राष्ट्रीय स्मारक की घोषणा संभव

रेखा | 01 Nov 2022 06:09

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, जयपुर। PM नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम का दौरा करेंगे। मोदी सुबह 10.50 बजे मानगढ़ धाम हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 11 बजे से 12.30 बजे तक मानगढ़ हिल, बांसवाड़ा में तीन प्रोग्राम रखे गए हैं। मौके पर 1 लाख की जनसभा करने की तैयारियां की गई हैं। बड़ा स्टेज और डोम बनाया गया है। सभास्थल के अलावा आस-पास की पहाड़ियों से भी आदिवासी समाज के लोग कार्यक्रम को देखेंगे और सभा में पीएम मोदी का संबोधन सुनेंगे।

मानगढ़ धाम और आदिवासी समाज का मोदी के लिए क्या महत्व है, यह उन्होंने हाल ही रविवार को रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम में भी जाहिर कर दिया था। मोदी ने कहा था- आदिवासी समाज प्रकृति का रक्षक है और धरती मां का सेवक समुदाय है। सभी को उनसे पर्यावरण संरक्षण का काम सीखना चाहिए। उन्होंने 1913 में मानगढ़ में ब्रिटिश हुकूमत द्वारा 1500 आदिवासियों की हत्या करने की घटना का उल्लेख भी किया।

मंगलवार को वे मानगढ़ धाम में हजारों लोगों के सामने इस धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर सकते हैं। मोदी के साथ मानगढ़ धाम के कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में भाजपा भी शामिल है। भाजपा की कोशिश है कि मोदी की सभा में एक लाख से अधिक आदिवासी स्त्री-पुरुष शामिल हों। भाजपा के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, गुजरात प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटील व मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C