दीपावली स्नेह मिलन: सिंधु महिला समिति का आयोजित, सदस्याओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

पंकज पोरवाल | 02 Nov 2022 06:25

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा सिंधु महिला समिति के तत्वाधान में दीपावली स्नेहमिलन एक निजी रिसोर्ट में आयोजित किया गया। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सभी सदस्याओं का तिलक लगा कर स्वागत किया गया। समिति अध्यक्षा कौशल्या राजानी के सानिध्य में कई उत्साहवर्धक गेम्स खिलाये गये एवं दीपक प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। इस दौरान सदस्याओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं गईं। संस्था की सामाजिक गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए अध्यक्षा राजानी ने कहा कि ऐसे स्नेह मिलन कार्यक्रमों से ही आपसी प्रेम व सद्भाव बढ़ता है। अंत में सचिव पूजा छाबड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व कुछ जरूरतमंद बच्चों को मिठाई व पटाखे वितरित किये गये। कार्यक्रम में चित्रा बदलानी, इंद्रा गांधी, भारती दरियानी, रिया खेराजानी, कीर्ति लखवानी, वर्षा मोटवानी सहित अनेकों सदस्यायें सम्मिलित हुईं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C