कानूनी साक्षारता से ही न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है- दीपक शर्मा

पंकज पोरवाल | 26 Nov 2022 03:30

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। आचार्य चाणक्य लॉ कॉलेज में संविधान दिवस पर चतुर्थ ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का कुमकुम लगाकर, रोली बाँधकर, माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महेन्द्र दवे, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भीलवाडा, विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट हेमेन्द्र शर्मा, संस्थान के निदेशक दीपक शर्मा व एडवोकेट प्रहलाद राय व्यास ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वन्दना के साथ किया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। ओरिएंटेशन प्रोग्राम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक दीपक शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्र दवे ने छात्रों को संबोधित करते हुये वर्तमान में विधिक शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये साथ ही विधिक क्षेत्र में बढ़ती अपार सम्भावनाओं की ओर नव प्रवेशित छात्रों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि विधि व्यवसाय में नैतिक और व्यावसायिक आचरण संहिता की अनुपालना करना अपरिहार्य है। परन्तु इस व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए ईमानदारी, धैर्य और समपर्ण जैसे गुणों का होना अति आवश्यक है। एडवोकेट प्रहलाद व्यास ने उद्बोधन में कहा कि कानून का अध्ययन रटने का नहीं अपितु समझने का विषय है। कानून के क्षेत्र में बेहतर भविष्य कैसे बनाया जा सकता है, इस हेतु आवश्यक युक्तियाँ बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान निदेशक दीपक शर्मा ने बाताया कि कानूनी साक्षारता से ही न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। विधि व्याख्याता कमलेश पारीक ने लेक्चर मथिएटर में विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से विधि विश्वविद्यालय के कोर्स फ्रेमवर्क से अवगत कराया। संचालन प्रभा भाटी व संगीता सिंह ने किया तथा डॉ. सुखदेव रेबारी, विनोद कुमार, आकांक्षा शर्मा, संतोष कुमार, कुश रोशन, दिनेश जोशी, संतोष शर्मा, सुशीला मीणा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सहायक आचार्य शोभना वर्मा ने भारतीय संविधान के उपबन्धों एवं आदर्शों की पालना करने की शपथ दिलाई।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C