किराए के कमरे में किया सुसाइड

दैनिक भीलवाड़ा | 17 Dec 2022 05:25

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। युवक ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। हादसे के समय घर में कोई नहीं था। स्कूल से बेटा आया तो पिता की मौत का पता चला। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसा भीलवाड़ा के सुभाष नगर का है।

सुभाष नगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिली थी कि आरके कॉलोनी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक झालावाड के उमरिया गांव हाल आरके कॉलोनी का रहने वाला मुकेश (32) पुत्र रामेश्वर नागर था। युवक अपनी पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ किराए के कमरे में रहता था। कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

पंखे से फंदा लगाकर लटका

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के समय उसकी पत्नी फैक्ट्री में मजदूरी करने गई थी। वहीं बेटा स्कूल गया हुआ था। वह खुद भी शनिवार सुबह ही फैक्ट्री से काम करके लौटा था। बेटे ने स्कूल से आकर पिता को आवाज लगाई। लेकिन दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखा तो शव पंखे पर फंदे से लटका दिखा। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। सुसाइड के कारण कापता नहीं चला है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C