जय क्षत्राणी सेना की कार्यकारिणी का किया विस्तार

पंकज पोरवाल | 12 Sep 2021 04:20

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा- राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा चुण्डावत के निर्देशानुसार जय क्षत्राणी सेना का विस्तार किया गया। जिसमें राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर दशरथ सिंह, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह कानावत, चितोड़ जिलाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह,पाली जिलाध्यक्ष पद पर तेज सिंह राठौड को नियुक्त किया गया। साथ ही महिला विंग में चितोडगढ़़ जिलाध्यक्ष पद पर खुशबु कंवर, मध्यप्रदेश गुना जिलाध्यक्ष पद पर से अमृता धाकेर व उपाध्यक्ष पद पर विशाली को नियुक्त किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा चुण्डावत ने कहा कि सभी संगठन के प्रदाधिकारी व युवा सर्व समाज को साथ लेकर पीडित मानव की सेवा कर अपना क्षत्रिय धर्म निभाएं। साथ ही जो भी दायित्व मिले, उसको धर्म और जाति से ऊपर उठकर निभाएं। चुण्डावत ने कहा कि आज देश में नैतिक मूल्यों में निरंतर गिरावट रही है, लोगों की मनोवृत्ति बदल रही है। इस स्थिति में क्षत्रिय बनने की जरूरत है। क्षत्रिय से जाति का सरोकार नहीं है बल्कि कर्म से है। इसे जात-पात से नहीं जोड़ा जाए।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C