सुमन सोनी नगर अध्यक्ष, सोनल माहेश्वरी सचिव बनी

पंकज पोरवाल | 29 Dec 2022 01:52

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज,भीलवाड़ा। जिला माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वाधान भीलवाड़ा नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के चुनाव निर्विरोध हुए जिसमें नगर अध्यक्ष सुमन सोनी एवं सचिव सोनल माहेश्वरी को बनाया गया। पर्यवेक्षक सुनिता मणियार और चुनाव अधिकारी विष्णु माहेश्वरी के मार्गदर्शन में नगर माहेश्वरी संस्थान के चुनाव चयन प्रक्रिया द्वारा संपन्न हुए। अध्यक्ष भारती बाहेती और सचिव रीना डाड ने चुनाव अधिकारियों का उपरना पहना स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन सोनी के और सचिव पद के लिए सोनल माहेश्वरी के नाम प्रस्तावित किया और पूरे सदन ने दोनों पद का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ वीणा राठी, प्रदेश सचिव अनिला अजमेरा, प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या आगीवाल, जिलाध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला सचिव प्रीति लोहिया, गायत्री मूंदडा, लीला राठी, स्नेहलता तोषनीवाल, जतन हिंगड़, अंजू सोमानी, मधु काबरा, मुध लढ़ा सहित कई सदस्याऐं उपस्थित थी। कार्यक्रम का मंच संचालन विनीता तोषणीवाल और मोना डाड ने किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C