जिले की 12 पंचायत समितियों में 659 कार्यों पर 7165.77 लाख रू. राशि की नवीन प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी

दैनिक भीलवाड़ा | 30 Dec 2022 05:38

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडामहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर ने सिक्योर सॉफ्ट के माध्यम से शुक्रवार को जिले की 12 पंचायत समितियों में 659 कार्यों पर 7165.77 लाख रू. राशि की नवीन प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत पंचायत समिति शाहपुरा में 732 कार्यों पर 5225.64 लाख रू., पंचायत समिति बदनोर में 463 पर 5517.95 लाख रू., पंचायत समिति बनेडा में 537 कार्यों पर 6191.24 लाख रू., पंचायत समिति करेडा में 692 कार्यों पर 5579.39 लाख रू., पंचायत समिति कोटडी में 393 कार्यों पर 5432.08 लाख रू., पंचायत समिति मांडल में 491 कार्यों पर 4452.80 लाख रू., पंचायत समिति माण्डलगढ में 635 कार्यों पर 6896.00 लाख रू., पंचायत समिति बिजोलिया में 187 कार्यों पर 873.42 लाख रू., पंचायत समिति हुरडा में 730 कार्यों पर 6755.43 लाख रू., पंचायत समिति रायपुर में 336 कार्यों पर 3950.16 लाख रू., पंचायत समिति सहाडा में 350 कार्यों पर 3854.88 लाख रू., पंचायत समिति सुवाणा में 316 कार्यों पर 3503.96 लाख रू., पंचायत समिति जहाजपुर में 645 कार्यों पर 5395.35 लाख रू. तथा पंचायत समिति आसीन्द में 633 कार्यों पर 6227.88 लाख रू. सहित जिले में कुल 7140 कार्यो पर राषि 69856.19 लाख रू. की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है।

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बताया कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 100 दिवस का रोजगार पूर्ण करने वाले श्रमिकों के लिए 25 दिवस का अतिरिक्त एवं दिव्यांगजन को 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2022 के अनुरूप मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना प्रारम्भ की गई है। इस हेतु समस्त विकास अधिकारियों को पंचायत समिति स्तर पर कार्य स्वीकृत करने हेतु निर्देशित किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C