राजेंद्र कुमार शर्मा भीलवाड़ा प्रथम व मुकेश कुमार शर्मा भीलवाड़ा द्वितीय के बनें जिलाध्यक्ष

पंकज पोरवाल | 05 Jan 2023 01:53

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा।  राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा के निर्देशन में आज क्यारा के बालाजी, पुर में संगठन की भीलवाड़ा जिला शाखा प्रथम एवं द्वितीय के चुनाव संपन्न हुए। निर्विरोध संपन्न हुए चुनाव में जिला शाखा प्रथम के राजेंद्र कुमार शर्मा एवं जिला शाखा द्वितीय के मुकेश कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार सुमित कुमार मुरारी व रमेश जोशी जिला मंत्री, राजीव पिल्लई व सत्यनारायण ओझा कोषाध्यक्ष, शिवराज झंवर व सुरेश चैबे सभाध्यक्ष, भारती झा व वीणा शर्मा महिला मंत्री, लीलाधर तिवारी व विनोद कुमार शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, महेश मंडोवरा व भगवती लाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल आसोपा, नीलम सिन्हा व मिठ्ठू लाल बलाई उप सभाध्यक्ष, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, प्रवीण सूत्रकार व परिधि सैनी संगठन मंत्री, सत्यनारायण पटवारी, हेमेंद्र सिंह कानावत, योगेंद्र जैन, घनश्याम खटीक, कुलदीप पारीक उपाध्यक्ष सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C