सीमा कोगटा जिलाध्यक्ष, प्रीति लोहिया सचिव तीन वर्ष के लिए लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

पंकज पोरवाल | 10 Jan 2023 01:40

जिला माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव मांडलगढ़ हुए सम्पन्न, निर्विरोध निर्वाचन से माहेश्वरी महिला संगठन मजबूत होकर उभरेगा

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा। जिला माहेश्वरी महिला संगठन की चुनाव चयन प्रक्रिया का आयोजन तहसील मांडलगढ़ में महेश वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पश्चिमांचल उपाध्यक्ष ममता मोदानी और प्रदेश सचिव अनिला अजमेरा के सानिध्य में चुनाव अधिकारी संध्या आगीवाल और चुनाव पर्यवेक्षक मनोरमा काल्या की उपस्थिति में निष्पक्ष व निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से सीमा कोगटा को जिलाध्यक्ष पद पर व प्रीति लोहिया को जिला सचिव पद पर चयन किया गया। यह उनका 3 वर्ष के लिए दूसरा कार्यकाल होगा। इस अवसर पर ममता मोदानी व अनिला अजमेरा ने कहा कि उन्होंने इस तरह का पहला चुनाव (चयन) देखा है जो कि एक उत्सव के रूप में मनाया गया। निर्विरोध निर्वाचन से माहेश्वरी महिला संगठन मजबूत होकर उभरेगा। कार्यक्रम में सभी तहसीलों से पदाधिकारी पधारे। साथ ही सदन में सभी बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही। मांडलगढ़ की अध्यक्ष आशा लढ़ा द्वारा सभी का ’स्वागत एवं आभार किया गया। संचालन कृष्णा काबरा द्वारा किया गया। 

छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना ही प्राथमिकता रहेगी

 निर्विरोध निर्वाचन के बाद जिलाध्यक्ष सीमा कोगटा ने कहा कि मंडल की महिलाओं को स्वावलंबन और सशक्त बनाना के साथ ही गांवों और तहसील स्तर पर छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। कोगटा ने कहा कि महिला मंडल महिलाओं के लिए एक मंच देता हैं जहां वे अपनी परेशानियां तथा दुःख-दर्द बांट सके। साथ ही सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए आपस में बैठकर विचार कर सके।

ये रही उपस्थित

 इस अवसर पर सुनीता मनियार, सुभद्रा हेडा, स्नेहा अजमेरा, पुष्पा तोषनीवाल, आशा पटवारी, गीता लाठी, वंदना बाल्दी, शारदा माहेश्वरी, भारती बाहेती, राधा न्याती, निशा काकानी, इंद्रा झंवर, कृष्णा काबरा, कांता सोमानी, अर्चना बिरला, सुधा भंडारी, आशा लढ़ा, कविता मुंदड़ा, ऋतु सोनी, चंदा जागेटिया, उर्मिला डाड, करुणा लढ़ा, गीता मालू, ममता नुवाल, विनीता अजमेरा, शालू झंवर, चंदा काबरा, मधु मुंदड़ा, मंजू पटवारी, सुनीता बल्दवा, जतन हिंगड, आशा महेश्वरी, राखी राठी, चेतना जागेटिया, रेनू कोगटा, सरिता झंवर, मधु लढ़ा सहित सभी तहसीलों की माहेश्वरी बहनें उपस्थित रही।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C