किसानो की हितो की रक्षा और जवानों को सम्मान देना बहुत आवश्यक हैं- रामपाल शर्मा

पंकज पोरवाल | 11 Jan 2023 11:28

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री एवं पूर्व वि. उपाध्यक्ष, स्व. कु. देवेन्द्र सिंह की मनाई पुण्यतिथि

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाडा। जय जवान-जय किसान के प्रणेता, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाडा के पूर्व अध्यक्ष स्व. कु. देवेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि आज जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन भीलवाडा में जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलते हुए बदहाल देश और प्रदेश के आमजन के साथ भारत की मजबूती का संकल्प लेते हुए जनसेवा की प्रेरणा ले। जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में देश का किसान और जवान जिस पर देश की महती जिम्मेदारी हैं केंद्र सरकार की नीतियों से दुखी हो रहा हैं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.शास्त्री ने किसान और जवान के उपर भी देश की जिम्मेदारी बताते हुए नव निर्माण में योगदान का आह्वान किया था। आज ऐसे समय में किसानो की हितो की रक्षा और जवानों को सम्मान देना बहुत आवश्यक हैं साथ ही युवाओं को जय जवान- जय किसान के मूल मंत्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला संगठन महासचिव महेश सोनी ने बताया कि आज के इस पुष्पांजलि के कार्यक्रम में अध्यक्ष दुर्गेष शर्मा, ज्ञानमल खटीक, रामदयाल बलाई, हेमराज आचार्य, ओमप्रकाश तेली, श्याम लाल पुरोहित, लाजपत आचार्य, सी0पी0 खटीक, मोहिनी माली, दीपक व्यास, अर्चना दुबे, सागरमल सैनी, कानू सुवालका, फारुख मंसूरी, राजकुमार प्रजापत, लक्ष्मीनारायण ईनाणी, मोहम्मद हारुन, कुन्दन शर्मा उपस्थित रहें। महासचिव सोनी ने बताया कि गुरूवार दिनांक 12 जनवरी 2023 गुरुवार को प्रातः 11ः00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी गांधी भवन भीलवाडा में पूर्व जिला प्रमुख व पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. हफीज मोहम्मद की पुण्यतिथि मनाई जाएगी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C