आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाई मकर संक्रांति महोत्सव

पंकज पोरवाल | 12 Jan 2023 04:11

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा। आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में मकर सक्रांति महोत्सव का आयोजन अध्यक्ष चेतना जागेटिया व सचिव मीनू झवर के सानिध्य में बालाजी वाटिका आरके कॉलोनी में किया गया। मंडल की सभी सदस्याएं पीले रंग के परिधान में सज संवर कर आई सभी महिलाओं को तिलक लगाकर व गुड़ की रेवड़ी खिला कर स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी सुनीता काबरा ने बताया कि कार्यक्रम में शहर की सभी महिला पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया व उपर्णा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न तरह के आउटडोर गे्स हाऊजी, सितोलिया, रस्साकस्सी, 1 मिनट गेम, चेयर रेस इत्यादि प्रतियोगिताएं रखी गई। तत्पश्चात सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मकर सक्रांति के इस पावन पर्व पर सभी महिलाओं ने दान पुण्य का संकल्प लिया। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष इंदिरा हेड़ा, लाड़ लढ़ा, वंदना नवाल, स्नेहलता तोषनीवाल, चंद्रकांता गगरानी सुनीता नरानीवाल, मंजुला मंत्री, विनीता नवाल, सुशीला अजमेरा, सुमित्रा दरगड, सुचिता कोगटा, रंजना बिरला, शिखा समदानी, सुमन दरगड, मधु बिड़ला, रेनू समदानी, मितिका लढ़ा, पूनम डाड, दीपशिखा शारदा, प्रिया न्याति, सुमन भंडारी, सविता शारदा, सरोज सोमानी, सीमा बिरला, उषा राठी, पल्लवी लड्ढा, सुनीता बिरला सहित मंडल की कई सदस्याएं उपस्थित थी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C