भीलवाड़ा में रात का पारा 0 डिग्री, खेतों में पाला गिरने से फसल हुई खराब

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 17 Jan 2023 06:34

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में पिछले दो दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिसके चलते लोगों की धूजणी छूट चुकी है। वहीं सोमवार रात की बात करें तो सीजन की पहली सबसे सर्द रात रही है। रात का पारा 0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी के चलते मंगलवार तड़के जिले के कई इलाकों में बर्फ की परत नजर आई। साथ ही कई इलाकों में पाला भी गिरा है। इसके कार किसानों की खेतों में खड़ी फसलों में भी खराबा हुआ है।

दरअसल, मकर संक्रांति के बाद से जिले में तापमान में फिर से गिरावट आई। इसके चलते पिछले दो दिनों में रात का पारा 9 डिग्री से 0 डिग्री तक गिर गया है। इधर, दिन के तापमान में भी 5 डिग्री तक गिरावट आई है। शीत लहर के चलते जिले में गलन भी काफी बढ़ चुकी है। मौसम विभाग की साइट की माने तो अगले दो से तीन दिनों तक जिले में सर्दी इसी तरह कड़ाके से पड़ने वाली है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C