आपसी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला

दैनिक भीलवाड़ा | 12 Feb 2023 11:45

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। रविवार दोपहर को आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। युवक को तुरंत महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। इधर, घटना की सूचना के बाद प्रताप नगर पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई। ओर घटना की जानकारी ली।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को ज्योति नगर निवासी समीर सिलावट उर्फ असफाक (21) पुत्र फजलू रहमान सिलवाट मानसरोवर झील के पास घूम रहा था। इस दौरान तीन बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने समीर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। वहीं बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल के बयान ले लिए है। और उसका हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस प्रथम दृष्टि से इस हमले में पीछे आपसी रंजिश कारण माना जा रहा है।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C