भजनों से रिझाया प्रभु श्याम को, स्वर्णकार महिला संगठन ने मनाया फागोत्सव

पंकज पोरवाल | 17 Feb 2023 02:38

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। स्वर्णकार महिला संगठन की ओर से काशीपुरी स्थित श्याम मंदिर में धूमधाम के साथ फागोत्सव मनाया गया। संगठन की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजन पेश कर भगवान श्याम को रिझाया। महिलाओं ने नृत्य कर कार्यक्रम को भव्य बनाया। अंत में भगवान को भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रेमलता सोनी, दुर्गा सोनी, पिंकी सोनी, पूजा, इंदिरा, चंद्रकांता, मंजू, मुन्ना, रेखा, कौशल्या, संतोष, ममता, चेतना, श्यामा, स्वीटी, यमुना, पूनम, माया, शकुंतला, कविता, कंचन, सुशील, चंद्रकला आदि सदस्याए मौजूद रही। अंत में सभी ने केमिकल युक्त रंगों से दूर रहकर अबीर गुलाल से होली खेलने का संकल्प लिया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C