संतोषी महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव

पंकज पोरवाल | 10 Mar 2023 04:56

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। संतोषी महिला मंडल के तत्वाधान में आज हर्षोल्लास के साथ फाग उत्सव का आयोजन किया गया। मंडल की अध्यक्षा पुष्पा देवी दरगड़ ने बताया कि सभी महिलाओं ने फाग पहन कर एक दूसरे के गुलाल लगाया तथा होली के गीत गाकर धूमधाम से कृष्ण भगवान के साथ फाग खेला। साथ ही संतोषी माता के छप्पन भोग का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के मध्य राधा-कृष्ण प्रतियोगिता भी रखी गई तथा प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। सभी ने इस बार इको फ्रेंडली होली खेलने का निश्चय किया और संकल्प लिया कि फूलों की पत्तियों से बनी गुलाल और फूलों की पत्तियों से ही होली खेलेंगे। इस अवसर रतन गदिया, कृष्णा झंवर, निर्मला कोठारी, शशि सोमानी, भगवती पांड्या, सुशीला वैष्णव, भारती कोठारी, सत्यरूपा यादव, नीलम दरगड़, मीनाक्षी दरगड़, कृष्णा शर्मा, सरोज, सन्नू आदि उपस्थित थी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C