माँ कर्मा बाई जयंती व होली स्नेह मिलन संपन्न

महेन्द्र नागौरी | 19 Mar 2023 06:49

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। अखिल भारतीय तेली महासभा द्वारा रविवार को हरणी महादेव स्थित चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में मां कर्मा बाई जयंती एवं होली स्नेह मिलन सम्पन्न हुआ। जिला प्रवक्ता शिवलाल तेली ने बताया कि कार्यक्रम में पक्षियों के लिए 500 परिंडे गोमाता के लिए 200 पानी की टंकी वितरित करने की घोषणा की। इस मौके पर नगर परिषद पूर्व सभापति ओम नराणीवाल नगर परिषद सभापति राकेश पाठक भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली पार्षद उदय लाल तेली अखिल भारतीय तेली महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी बाबूलाल राठौड़ प्रदेश प्रवक्ता रामलाल तेली प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार चंद्रवाल युवा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश नेवाणा प्रदेश संगठन महामंत्री सत्यनारायण तेली जिलाध्यक्ष शंकरलाल तेली जिला प्रभारी रतनलाल जिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष राम लक्ष्मण तेली कोटडी तहसील अध्यक्ष मोडिराम तेली समाज वरिष्ठ पंच शंकर लाल तेली अखिल भारतीय तेली महिला महासभा प्रदेश अध्यक्ष रामकन्या तेली महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम देवी तेली जिला अध्यक्ष आशा देवी जिला महामंत्री रेखा नेणावा जिला प्रवक्ता आशा जादम सहित समाज के वरिष्ठ जन तथा महिलाएं उपस्थित रही।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C