नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर राजेंद्र मार्ग विद्यालय में एक पेड़ राष्ट्र के नाम के तहत किया पौधारोपण

पंकज पोरवाल | 21 Mar 2023 03:44

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। पर्यावरण संवर्धन संस्थान एवं अमृता देवी पर्यावरण नागरिक (अपना) संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए चल रहे एक पेड़ राष्ट्र के नाम अभियान के तहत तीसरे चरण में शुभ मंगल वेला नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर राजेंद्र मार्ग विद्यालय में आयोजित नवसंवत्सर मेले में मंगलवार को पौधारोपण किया गय्या। पर्यावरण संवर्धन संस्थान के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि कार्यक्रम में काशीपुरी वकील कॉलोनी सुरक्षा समिति के सचिव विक्रम चौधरी, राजेंद्र मार्ग विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम लाल खटीक, पर्यावरण संवर्धन संस्थान के राकेश तिवारी, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री समग्र ग्राम विकास मुकुन सिंह राठौड़, अपना संस्थान के अध्यक्ष सुनील चौधरी सहित अपना संस्थान व पर्यावरण संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ ही राजेंद्र मार्ग विद्यालय के छात्र मौजूद रहे। अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि यह अभियान 12 जनवरी 2023 को शुरू हुआ जो 14 जनवरी 2024 तक चलेगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C