भीलवाड़ा महिला मंडल द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

पंकज पोरवाल | 21 Mar 2023 03:57

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ाभीलवाड़ा महिला मंडल द्वारा दिनांक तेरापंथ भवन नागौरी गार्डेन में होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। भीलवाड़ा महिला मंडल की बहिनों ने स्वागत अभिनंदन गीतिका का संगान करते हुए कार्यक्रम का आगाज किया। रेणु चोरड़िया ने बहिनों को होली पावन पर्व की शुभ कामनाएं देते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन किया। मनोरंजन के क्रम में कन्या मंडल से प्रेक्षा नौलखा, नेहा छाजेड़, दीक्षा बाफना, सानिया नैनावटी, प्रज्ञा सिसोदिया, रूचिता बाफना की रोचक प्रस्तुति हुई। मैना कांठेड़, विमला रांका, प्रेक्षा मेहता, नीलम लोढ़ा, पिस्ता झाबक, सुमन लोढ़ा, मधु दुगड़ ने मनोरंजक चुटकुले, कविता, मुक्तक के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। परिधि चंडालिया, पूजा चंडालिया, सुरभि टोडरवाल, डॉ.राजीमति, करुणा चैधरी ने हास्य कॉमेडी नाटक प्रस्तुत किया। इन सभी बहिनों ने अपने अपने भावों की प्रस्तुतियां दी। बहिनों का व्हाइट और रेड परिधान उत्सव का आकर्षण बना हुआ था। बहिनों के बीच ग्रुप अंताक्षरी भी रखी गई। सभी ने एक दूसरे को बधाई देते हुए खुशी के भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन परिधि चंडालिया, प्रेक्षा नौलखा ने किया। मीडिया प्रभारी नीलम लोढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक मैना कांठेड़, सुमन लोढ़ा रहे। वरिष्ठ बहिनों की भी अच्छी सहभागिता रही। सभी के चेहरों पर उत्साह, उमंग और प्रसन्नता के भाव झलक रहे थे। सुमन दुगड़, विनीता सुतरिया, अंजू सामसुखा सोनिका मेहता आदि बहिनों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में लगभग 200 बहिनों की सहभागिता रही।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C