बालिकाओं ने किया न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण

दैनिक भीलवाड़ा | 23 Mar 2023 07:43

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) की बालिकाओं ने जिला एवं सेशन न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों का बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण करके विधिक जानकारी प्राप्त की।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजपाल सिंह ने बताया कि न्यायालय में भ्रमण के दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अजय शर्मा द्वारा बच्चों को न्यायालयों के सामान्य कामकाज की जानकारी दी गयी, साथ ही बालिकाओं को बच्चों के संवैधानिक अधिकारों, महिलाओं, बालिकाओं, स्कूली विद्यार्थियों के विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी के साथ-साथ प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं जिसमें लोक अदालत में राजीनामे से प्रकरणों के निस्तारण, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम की जानकारी दी।

उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने तथा अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विशिष्ट न्यायाधीश रविबाला सिंह, अधिवक्ता विनोद आचार्य, अध्यापक त्रिलोक चन्द्र शर्मा, राजेन्द्र कुमार आचार्य व अन्य अध्यापकगण उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C