रामबाबु न्याती बने अखिल विश्व केसरीया परिषद में राजस्थान प्रदेश महामंत्री

पंकज पोरवाल | 23 Mar 2023 08:32

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा। जिले के बनेडा के युवा, सेवाभावी कार्यकर्ता रामबाबु न्याती तहसील उपाध्यक्ष माहेश्वरी सभा बनेडा की नियुक्ति अखिल विश्व केसरीया परिषद में राजस्थान महामंत्री के पद पर की गई। यह नियुक्ति अखिल विश्व केसरीया परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन सोमाणी की सहमति से संस्थापक गोतम रामानुज एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष नमामि पांडिया द्वारा की गई। प्रदेश प्रतिनिधि माहेश्वरी सभा राजस्थान गोवर्धन सोमाणी ने बताया की बनेडा जेसे एक छोटे से ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत व्यक्ति ने अपनी काबिलियत, अनुठी कार्य प्रणाली से प्रदेश स्तर पर महामंत्री के पद पर नियुक्त होने के साथ साथ ही बनेडा तहसील के सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज के साथ साथ पूरे ग्राम में हर्षोल्लास की लहर दोड़ पड़ी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C