भाजपा द्वारा 4 को जन आक्रोश महाघेराव

पंकज पोरवाल | 23 Mar 2023 08:41

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार जिला संगठन भीलवाड़ा द्वारा प्रदेश की कांग्रेस की जंगलराज सरकार द्वारा चलाये जा रहे। कुशासन, भ्रष्टाचार के विरुद्ध, जिले की सातों विधानसभाओं के 39 मण्डलों में भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मठ कार्य कर्ताओं द्वारा 4 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2022 तक जन आक्रोश यात्रा 7 रथों पर निकाली गयी। इसी के तहत प्रदेश भाजपा संगठन के आह्वान पर जिला जन आक्रोश महाघेराव 4 अप्रैल को भीलवाड़ा में होगा। भीलवाड़ा जिले में 7 विधानसभाओं से लगभग 35000 जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यकर्ता आमजन पीड़ित व्यक्ति सम्मिलित होंगे।

जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ 4 अप्रैल को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। जिसमें जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट घेराव में भीलवाड़ा जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र से लगभग 35 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C