आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा 21 सदस्यों का गणगौर उद्यापन संपन्न

पंकज पोरवाल | 24 Mar 2023 02:59

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा। आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन के द्वारा 21 सदस्यों का गणगौर उद्यापन शुक्रवार को आजाद नगर माहेश्वरी भवन में संपन्न हुआ। अध्यक्ष राखी राठी ने बताया 21 सदस्यों के उद्यापन के अंतर्गत 450 सदस्यों का आज सामूहिक भोजन उद्यापन के अंतर्गत था। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, जिलाध्यक्ष सीमा कोगटा, नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने पधार कर हमें अनुग्रहित किया। सचिव संगीता काकानी ने स्वागत किया। इस दौरान मानकंवर काबरा, उमा धूत, ममता गोरी जागेटिया, विद्या अजमेरा, प्रेम सुधा अजमेरा, तरुण मूंदड़ा, अर्चना अजमेरा, अलका सोडाणी, शकुंतला असावा सहित सभी सदस्याओं का सहयोग रहा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C