कोविड़ अपडेट: भीलवाडा में दस नये कोविड-पॉजिटिवे

महेन्द्र नागौरी | 20 Apr 2023 03:05

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। जिले व शहरी क्षेत्र में गुरुवार को यहां 10 नये कोविड-पॉजिटिव रोगी मिले हैं। वहीं एक्टिव केस 26 तक पहुंच गये। 

  डिप्टी सीएमएचओ एवं आरआरटी टीम प्रभारी डॉक्टर घनश्याम चावला ने बताया कि भीलवाड़ा शहर और ग्रामीण क्षेत्र से10 नये पॉजिटिव केस सामने आये हैं। इनमें 45 वर्षीय पुरुष, 63 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, एवं 6 वर्षीय बालक कोटड़ी ग्रामीण क्षेत्र , 42 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला,62 वर्षीय महिला एवं 29 वर्षीय पुरुष भीलवाडा शहर से पाए गए। 39 वर्षीय पुरुष भीलवाडा ,58 वर्षीय महिला भीलवाडा, 55 वर्षीय महिला मांडलगढ़ , 42 वर्षीय महिला भीलवाडा शहर की महिला शामिल हैं।  डॉ चावला ने बताया कि 26 एक्टिव केस तक पहुंच गये हैं। आप को बता दें कि कोविड पॉजिटिव रोगियों के लगातार मिलने के बाद भी भीलवाड़ा के बाशिंदे लापरवाही छोड़ नहीं रहे हैं।

 डाॅ. चावला ने आमजन से कोरोना से बचाव के लिए नियमित रूप से मास्क लगाने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की सलाह दी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C