पुस्तकालय अध्यक्षों की दो दिवसीय संगोष्ठी 9 को

महेन्द्र नागौरी | 07 May 2023 07:43

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। जिले में कार्यरत पुस्तकालयअध्यक्षो की दो दिवसीय संगोष्ठी 9 व 10 मई को सुभाष नगर स्कूल में आयोजित होगी। राजलिसा अध्यक्ष अरविंद जोशी ने बताया कि इस संगोष्ठी में जिले में कार्यरत सभी पुस्तकालय अध्यक्ष भाग लेंगे. दो दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर वार्ताकार अपनी वार्ता देंगे |जिसमें विनोद शर्मा वर्तमान परिपेक्ष में पुस्तकालय का महत्व, संतोष बिश्नोई नो बेग डे के दिन पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग कैसे हो, व राजलिसा प्रांतीय महामंत्री महेश शर्मा पुस्तकालय प्रबंधन एवं संचालन, बृजेश शर्मा पुस्तकालय वर्गीकरण सूचीकरण विषय पर व निशुल्क पाठ्य पुस्तकों पर वार्ता देंगे

जिला मंत्री राजेश पुरोहित ने बताया कि आधुनिक समयानुसार पुस्तकालयो को कंप्यूटरीकृत करते हुए पुस्तकालयों का अधिकतम उपयोग हो इस हेतु पुस्तकालय सॉफ्टवेयर पर विचार विमर्श कर पाठकों को पुस्तकालय के अधिकतम उपयोग हेतु प्रेरित किया जाएगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C