सहकार भारती के पदाधिकारियों ने आचार्यश्री महाश्रमण के दर्शन का लिया लाभ

पंकज पोरवाल | 17 Sep 2021 04:03

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज,भीलवाड़ा। तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्यश्री महाश्रमण के दर्शन का लाभ आज सहकार भारती के पदाधिकारियों ने लिया। सहकार भारती के नगर अध्यक्ष छीतरमल लढ़ा ने बताया कि इस अवसर पर सहकार भारती के प्रदेशाध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौबीसा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत सोमानी, जिलाध्यक्ष किशन लाल बंसल, जिला संगठन प्रमुख सुभाष चेचानी, नगर संगठन प्रमुख रामनरेश विजयवर्गीय, नगर कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल बाहेती, सीए प्रकोष्ठ संयोजक सुनील सोमानी, मनोज सोनी, सहकारिता प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक शैलेन्द्र बोरदिया, महिला संगठन प्रमुख विजया सुराणा, आस्था सुपर मार्केट अध्यक्ष रिन्कू बाहेती, भंडार प्रभारी मनीषा जाजू आदि ने महाश्रमण के दर्शन किए और मांगलिक लिया। सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री चौबीसा ने संगठन की संक्षिप्त जानकारी रखी। आचार्यश्री ने सदभावना, नैतिकता, ईमानदारी और नशामुक्ति के प्रति जागरूक रहकर कार्य करने की प्रेरणा दी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C