गुरलाँ में संगीतमय सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 5 से

बद्री लाल माली | 02 Jun 2023 08:42

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, गुरलाहाईवे 758 पर स्थित गुरलाँ में बालिका स्कूल बस स्टैंड पर संगीत मय सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा श्री राम धाम बालाजी अरनिया धारडी - नीमच के संत घनश्याम वैष्णव महाराज के मुखारविंद से 5 जुन से 11 जुन 2023 को प्रतिदिन सांय 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक बस स्टैंड स्थित बालिका स्कूल गुरलाँ में कथा का आयोजन होगा।

5 जुन को सांयकाल 5 बजे से भगवान लक्ष्मीनाथ ठाकुर जी के मन्दिर से कलश यात्रा गाँव भ्रमण करते हुए बालिका स्कूल पहुचेगी। कथा वाचक घनश्याम वैष्णव ने कहा कि सभी धर्म प्रेमी बन्धु संगीत मय भागवत् कथा का गुरलाँ में 5 जुन से सात दिवसीय कथा का आनंद ले आयोजन बालाजी महाराज, लक्ष्मीनाथ ठाकुर जी, देवनारायण भगवान एवं समस्त ग्रामवासियों के जन सहयोग से कथा का आयोजन किया जाएगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C