रामधाम में चातुर्मास व शिव पंचायत का अभिषेक शुरू

पंकज पोरवाल | 04 Jul 2023 04:31

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में मंगलवार सुबह 9 बजे परम विद्वान संत प्रवर आचार्य स्वामी प्रणबानंद महाराज के शिष्य ओंकारेश्वर मार्केडय आश्रम के स्वामी दया चैतन्य महाराज के सानिध्य में चातुर्मास शुरू हुआ। पहले दिन शिव महापुराण पर प्रवचन देते हुए स्वामी दया चैतन्य महाराज ने कहा कि शिव की आराधना से मनोकामना पूर्ण होती है। शिव पुराण में कथा का श्रवण किसे करना चाहिए इसका वर्णन है। शिव पुराण सबसे श्रेष्ठ है। भगवान शिव की पूजा प्रत्येक नर नारी का सौभाग्य है। छोटा व्यापारी व्यापार करके संतोष प्राप्त करता है। हमारे द्वारा की जाने वाली सुष्म सत्संग पूजा भी हमारे जीवन को सार्थक करती है। सनातन धर्म में सभी देवता की पूजा अलग हो सकती है, परंतु आत्मा हमें कल्याण मार्ग की ओर सत्संग पूजा से ले जाती है। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने किया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश सिंहल एवं नवरत्न पारीक ने बताया कि रामधाम में प्रतिदिन गीता पाठ भी जारी है। मंगलवार को चातुर्मास के साथ ही ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिव पंचायत का अभिषेक प्रारंभ हुआ। अभिषेक में मुख्य यजमान राजेंद्र काबरा कनेरा, कन्हैयालाल जगदीश आगाल पोटला द्वारा पंडित रमाकांत शर्मा व पंडित सुशील शुक्ला के मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक एवं आरती की गई। ट्रस्ट के शांतिलाल पोरवाल एवं प्रोफेसर जगदीश भदादा ने बताया कि सावन माह की शुरुआत के साथ ही दिनभर शिवालय में अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भगवान शिव के परिवार का बिल्वपत्र, फूलों व अन्य वस्तुओं से भव्य श्रृंगार किया गया। ट्रस्ट के सदस्य दामोदर अग्रवाल ने बताया कि करीब 3 माह जिसमे 2 माह सावन एवं 1 माह अधिमास में सुबह शाम शिव परिवार का नमक चमक एवं रुद्राभिषेक होगा। प्रतिदिन प्रातः 9:00 से 10:00 बजे तक शिव महापुराण पर महाराज के प्रवचन होंगे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C