संसद के मानसून सत्र का पांचवां दिन:केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष,कांग्रेस ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

दैनिक भीलवाड़ा | 26 Jul 2023 06:07

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। विपक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी।

न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। कांग्रेस ने अपने सांसदों को लोकसभा में मौजूद रहने के लिए व्हिप भी जारी किया है।

अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाना चाहता है विपक्ष

दरअसल, विपक्ष जानता है कि सरकार सदन में आसानी से बहुमत साबित कर देगी, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार होता है, तो प्रधानमंत्री का भाषण भी होगा। इससे सभी पार्टियों को चर्चा का मौका मिलेगा। यह सिर्फ सदन में सरकार को घेरने का तरीका है। अगर आंकड़ों की बात करें, तो अभी लोकसभा में NDA के 335 सांसद हैं। मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव 20 जुलाई 2018 में आया। तब सरकार को 325, विपक्ष को 126 वोट मिले थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C