घटना स्थल का दौरा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया

Dainik bhilwara | 07 Aug 2023 04:58

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में हुई घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य प्रीति भारद्वाज ने सोमवार को घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारजनों से मिलकर संपूर्ण घटना की जानकारी ली तथा उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के संबंध में आश्वस्त किया। साथ ही जांच अधिकारी से घटना से संबंधित जानकारी ली एवं प्रकरण में जारी अनुंसधान के बारे में जानकारी लेते हुए बताया कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट आयोग अध्यक्ष को प्रेषित की जाएगी।

प्रीति भारद्वाज ने घटना से संबंधित विभिन्न विभाग श्रम विभाग, फैक्ट्री एवं बॉयलयर्स विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग अधिकारियों से घटना को लेकर जानकारी ली एवं चल रही कार्यवाही को गति प्रदान करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पीड़िता से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों का अवलोकन किया। जिले में संचालित अवैध भट्टियों को हटाने के संबंध में त्वरित कार्यवाही को कहा। साथ ही विभिन्न धाराओं के कार्यवाही के निर्देश दिए।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C