भाजपा महिला मोर्चा निकालेगी 12 को विशाल तिरंगा यात्रा

पंकज पोरवाल | 09 Aug 2023 06:02

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगी तिरंगा यात्रा रेलवे स्टेशन चौराहे से साय 4: बजे रवाना होकर सूचना केंद्र चौराहे तक मुख्य मार्केट से होते हुए निकलेगी। जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल के निर्देशानुसार बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर मीटिंग आयोजित की गई इस मीटिंग में 12 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने और अगस्त में आने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा की गई इसमें पूर्व सभापति नगर परिषद मंजू चेचानी, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद, जिला महामंत्री सुमित्रा पोरवाल, मीनाक्षी नाथ, सीमा सोनी, आईटी प्रभारी अनीता शर्मा , पार्षद इंदु बंसल, जिला मंत्री सीमा सोनी शारदा आचार्य, नेहा नागर, सुनीता स्वर्णकार आदि महिलाएं उपस्थित थी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C