भाविप अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री रूपाला को चारभुजा दर्शन एवं भीलवाड़ा पधारने का दिया निमंत्रण

पंकज पोरवाल | 09 Aug 2023 06:08

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ाकेन्द्रीय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री से भाविप अध्यक्ष ने उनके निवास स्थान पर औपचारिक मुलाकात कर उन्हें राजस्थान पधारने का आमंत्रण दिया।जानकारी के अनुसार भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष राघव सोमाणी ने केंद्रीय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला को राजस्थान के प्रमुख दार्शनिक एवं लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केन्द्र गड़बोर पधारकर छेल छोगाला भगवान श्री चारभुजा नाथ जी के दर्शन एवं औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा पधारने का निमंत्रण दिया जिसे मन्त्री रुपाला ने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द से जल्द राजस्थान आने की बात कहीं है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C