हिमाचल में पिछले 24 घंटे में 31 की मौत

दैनिक भीलवाड़ा | 14 Aug 2023 12:16

यह मंदिर शिमला के समरहिल इलाके में है।

दैनिक भीलवाड़ा न्यूजहिमाचल प्रदेश में दो दिन से तेज बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड, बादल फटने और बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 31 लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग ने राज्य में 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

शिमला के समरहिल इलाके में स्थित शिव बावड़ी मंदिर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की चपेट में आ गया। 25 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए। अब तक 2 बच्चों समेत 6 शव निकाले जा चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है।

बारिश से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत

भारी बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं। मंदिर के ऊपर मलबे के साथ चार से पांच पेड़ आ गिरे। इससे ज्यादा नुकसान हुआ है। SDRF, ITBP, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है।

CM सुखविंदर सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन मलबे को हटाने के लिए काम कर रहा है। फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। उधर, CM के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा- 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

CM का ऐलान, स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

CM सुखविंदर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। इस दौरान केवल ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C