अंगदान महादान के पोस्टर का विमोचन

महेन्द्र नागौरी | 21 Sep 2021 06:04

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। जॉयट्स गु्रप ऑफ टेक्सटाईल सिटी द्वारा आज जॉयट्स सेवा सप्ताह के तहत आज फूलचन्द बिहानी पार्क शास्त्रीनगर में अंगदान महादान से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया। अध्यक्ष अर्चना सोनी ने बताया कि भारत में हर साल बहुत सड़क दुर्घटनाएँ होती है,उससे हुयी मौत के अंगों को ग्रीन कोरिडोर के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुँचा दिया जाये तो 8 व्यक्तियों तक विभिन्न अंग ट्रांसप्लांट किये जा सकते है। मंगलवार को आयोजित संगोष्ठी में पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, पूर्व सभापति मंजू पोखरना, के.एल. गिल्होत्रा के मुख्य आतिथ्य में आज पार्क में अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये पोस्टर लगवाये, जिसमें यह संदेश दिया कि मरने के बाद भी आप अपना दिल, लीवर, किडनी, पेन क्रियाज, आँखे किसी के भी काम आ सकती है, इस हेतु जॉयट्स गु्रप के सभी सदस्य अपील करते है कि आप अपना जीवन मृत्यु से पूर्व दान करने की कोशिश करें।सचिव निशा सोनी के सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मंजू बापना, लीला राठी, निशा सोनी, कल्पना सोमानी, अनिता सोमानी,आदि उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C