सुरंगों सावन की रंगों में रंगा भोपालगंज माहेश्वरी महिला मंडल

पंकज पोरवाल | 27 Aug 2023 04:10

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा भोपालगंज माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष कल्पना सोमानी व सचिव सुमन सोमानी के नेतत्व में सुरंगों सावन कार्यक्रम का आयोजन नंदिनी रिसॉर्ट में किया गया। इस दौरान सभी सदस्याएँ रंग बिरंगे लहरिया में सजधज कर आयी। सचिव सुमन सोमानी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा व जिला सचिव भारती बाहेती उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। उसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। पूजा तोतला व प्रियंका तोतला द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने मिलकर हाउजी, रैम्प वॉक, सेल्फी, सरप्राइज़ गेम, म्यूज़िक व नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष कल्पना सोमानी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष राज राठी, संरक्षक सुनीता बलदवा, लीला सोमानी, सविता मूंदड़ा, पूनम सोमानी, मधु बाहेती, निर्मला बलदवा, तारा बाहेती, रश्मि सोमानी, आरती, मधु सहित कई सदस्याए उपस्थित रही।

तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित

कार्यक्रम के दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का निर्णय वहाँ उपस्थित सदस्यों की वोटिंग द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका तोतला, द्वितीय स्थान निर्मला बाहेती व तृतीय स्थान निधि सोमानी ने प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किये गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता लढा, रितु जैथलिया, अनीता सोमानी, खुशी देवपुरा, अंजली सोमानी, आशा देवपुरा, पूजा तोतला, सुनीता सोमानी, अर्चीता झंवर सहित सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C