भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक जयपुर में हुई आयोजित, जामोला वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

पंकज पोरवाल | 30 Aug 2023 04:26

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ाअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक राजपूत भवन जयपुर में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह जामोला को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। गुलाबपुरा आगमन पर महेंद्र सिंह जामोला का हाईवे पर स्थित होटल सांवरिया पर समाज बंधुओ द्वारा साफा पहनाकर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। महेंद्र सिंह जामौला ने बताया कि समाज के साथ जुड़े रहने का कार्य करने का लंबा अनुभव हुआ है पूर्व में जिला उपाध्यक्ष के रूप में सामाजिक कार्य किया है तथा संगठन ने उनके अच्छे कार्य को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया है तथा उसके बाद उन्हें प्रदेश महामंत्री सर्व सहमति से नियुक्त किया गया है जिला अध्यक्ष के साथ-साथ उन्हें प्रदेश महामंत्री के स्थान पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदेश एवं राष्ट्रीय संगठन ने दिया है। महेंद्र सिंह जामोला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज सिंह कुचलवाड़ा एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह भीराना का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। तथा साथ ही समाज में संदेश दिया कि जो दायित्व उन्हें दिया गया है उसे पर वह शत प्रतिशत खरे उतरने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे तथा साथ ही उन्होंने बताया कि समाज के लिए जिये, समाज के लिए लढ़े, हाथ से हाथ मिलाकर अपने समाज की उन्नति करे। आपको समाज में विश्वास नहीं खोना चाहिए। समाज एक महासागर है

समाज में एकता की भावना का प्रसार करना हमारा कर्तव्य ही नही दायित्व भी है। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, सरपंच महिपाल सिंह चुंडावत, वरिष्ठ नेता फतेह सिंह सोलंकी, तहसील अध्यक्ष मंगल सिंह राणावत, नगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चुंडावत, बलवीर सिंह शेखावत, हेम सिंह, तहसील संगठन मंत्री घनश्याम सिंह राठौड़, शैलेंद्र सिंह, जिला महामंत्री संदीप सिंह जेतपुरा, बाबू सिंह शेरगढ़, भेरू सिंह, राजेंद्र सिंह सोलंकी, गणराज सिंह, भीम सिंह, नरेंद्र सिंह, रघु सिंह, शैलेंद्र दा सहित अन्य कई समाज बंधु उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C